राज्य

मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलक पड़े CM योगी के आंसू, पंचूर में भावुक कर गया बेटे का दर्द

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आमतौर पर अपने सख्त फैसलों और दृढ़ व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन मां को अंतिम विदाई देते समय उनका भावुक रूप सामने आया। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर के पास पहुंचे योगी खुद को संभाल नहीं सके। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वो भी अपनी मां के अंतिम दर्शन में फफ्क-फफ्क के रोने लगे।

अंतिम विदाई के इन पलों में उनके चेहरे पर गहरा दुख साफ दिखाई दिया। मां का साया सिर से उठने का दर्द ऐसा था, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं। जिस मां ने बचपन में उंगली पकड़कर चलना सिखाया और जीवनभर ममता व आशीर्वाद का सहारा बनी रहीं, उन्हें विदा करते समय योगी बेहद भावुक नजर आए।

एक मुख्यमंत्री के रूप में तमाम जिम्मेदारियां निभाने वाले योगी इस मौके पर सिर्फ एक बेटे थे, जो अपनी मां को खोने के गम से गुजर रहा था। उनके भावुक क्षणों ने वहां मौजूद लोगों को भी गमगीन कर दिया।

ईश्वर दिवंगत सावित्री देवी की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777