फ्लैश न्यूज
‘झूठ की गूंज’ 7.8% की इकोनॉमिक ग्रोथ को नहीं छिपा सकती, इंस्टाग्राम पर PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज
देश की नई पीढ़ी (Gen Z) से सीधे जुड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी-स्टाइल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के ज़रिए उन्होंने भारत की हालिया आर्थिक सफलताओं पर बात की और अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर तीखा प्रहार किया। PM मोदी ने कहा कि देश में फैलाई जा रही ‘झूठ की गूंज’ और निराशावाद के बावजूद वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1) में भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन उम्मीद से कहीं बेहतर रहा है।
सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से पता चला कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की GDP बढ़कर 7.8% हो गई, जो RBI के अनुमानों से बेहतर है। SCO समिट के लिए बिश्केक गए PM मोदी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “7.8% ग्रोथ। मजबूत आंकड़े। और भी मजबूत भरोसा।
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की यह शानदार ग्रोथ ऐसे ग्लोबल माहौल में हुई है, जो युद्ध, सप्लाई चेन में रुकावट और कोविड-19 महामारी के बाद से लगातार बनी अनिश्चितता से घिरा हुआ है। PM मोदी ने कहा, “दुनिया युद्ध में डूबी हुई है। दुनिया संकटों से घिरी है। सप्लाई चेन पूरी तरह से बाधित है। कोविड महामारी के बाद से कोई स्थिरता नहीं रही है। इसके बावजूद, भारत बहुत तेजी से विकास कर रहा है।



