उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजविविध

यूनियन बैंक अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण संघ का 5वां महाधिवेशन एवं आम सभा समपन्न

UBI BCEWA
UBI BCEWA

16 अगस्त 2026: यूनियन बैंक अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण संघ, उत्तर प्रदेश की ओर से लखनऊ गोमती नगर स्थित होटल जेबीआर ग्राण्ड में संगठन का 5वां महाधिवेशन एवं आम सभा का आयोजन किया गया।
इसमें बिनोद प्रसाद शर्मा अध्यक्ष, दिलीप कुुमार कनौजिया कार्यकारी अध्यक्ष, महासचिव डॉ0 अमृतांशु, उप महासचिव जय शंकर कुमार एवं कोषाध्यक्ष पवन कुमार पटेल बनाए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रषिद्ध कथाकार एवं पूर्व अतिरिक्त वाणिज्य कर आयुक्त शिवमूर्ति, मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष जी0 करूणानिधि, सलाहकार रवीन्द्र राम एवं समारोह गौरव के रूप में यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया लखनऊ के अंचल प्रमुख महाप्रबंधक राजेश कुमार, वाराणसी के अंचल प्रमुख महाप्रबंधक टी0 कामेश्वर राव, विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ के उप महाप्रबंधक प्रदीप अवस्थी एवं अजय खरे, वाराणसी से उपमहाप्रबंधक के0डी0गुप्ता, हल्द्वानी क्षे़त्र प्रमुख निशीथ राज सिंह, वाराणसी क्षेत्र प्रमुख शैलेन्द्र कुमार, लखनऊ क्षेत्र प्रमुख सुशील कुमार एवं हिमांशू मिश्रा, आगरा क्षेत्र प्रमुख राजीव सिंह, क्षेत्र प्रमुख कानपुर जितेन्द्र शर्मा, प्रयागराज क्षेत्र प्रमुख शशिकांत प्रसाद उपस्थित हुए।

अपने संबोधन में जी0 करूणानिधि ने कहा कि भारत सरकार से हमारी मांग है कि ओबीसी को प्रोन्नति में आरक्षण को लागू करना, वित्त मंत्रालय के डीएफएस विभाग के निर्देश पत्र दिनांक 06 अक्टूबर 2017 को वापस करना, सार्वजनिक उपक्रम जैसे बैंक, एलआईसी, रेलवे आदि का निजीकरण समाप्त करने, भारत में जाति जनगणना कराए जाने, निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने और क्रीमी लेयर को समाप्त करने की है।
महासचिव डॉ0 अमृतांशु (9918306777) ने बताया कि संगठन ने यूनियन बैंक प्रबंधन से मांग की है कि प्रत्येक स्तर पर ओबीसी संगठन को भी अन्य संगठनों की तरह क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर तिमाही वार्ता सुनिश्चित की जाए एवं भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग, डीएफएस के निर्देशानुसार बैंक प्रबन्धन द्वारा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को स्थानान्तरण से सुरक्षा प्रदान की जाए, जैसा कि अधिकारी संघ के पदाधिकारियों को प्रदान किया गया है।
समारोह में संगठन के अध्यक्ष बिनोद प्रसाद शर्मा (8765463674) एवं कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार कनौजिया (9305381209), उप महासचिव जयशंकर कुमार (9918301408) ने संगठन की बातें रखीं। धन्यवाद ज्ञापन अंचल समन्वयक अभिषेक चौधरी (8858786494) ने दिया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777

slot gacor