फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

29 सितम्बर को प्रियंका गांधी मेरठ में जनसभा कर संकल्प यात्रा का कर सकती है शुभारंभ

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने धरातल पर पहुंचकर जनता के बीच जाकर कार्य करने की योजना तैयार कर ली है। इसका आगाज भी मेरठ की क्रांतिकारी धरती से ही हो, इसकी रुपरेखा पार्टी तैयार करने में लगी है ।

माना जा रहा है की 29 सितंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मेरठ में जनसभा कर 12 हजार किलोमीटर की संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगी। इस यात्रा में कार्यकर्ता योगी सरकार की वादाखिलाफी और अपने चुनावी वादे बताने के लिए शहर से गांव तक जाएंगे। यात्रा और जनसभा की तैयारियों से पहले पीएल शर्मा स्मारक में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेशभर में निकाली जाने वाली संकल्प यात्राओं के सहारे कांग्रेस जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी। इसका आगाज मेरठ से 29 सितंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका करेंगी। इसकी पूरी योजना लगभग तैयार की जा चुकी है।

शनिवार को इसी सिलसिले में कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारी धीरज गुर्जर मेरठ पहुंचे। उन्होंने पीएल शर्मा स्मारक में समीक्षा बैठक की। इस दौरान मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, सम्भल, गौतमबुद्ध नगर के जिला व शहर अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व विधायकों के साथ तैयारियों पर चर्चा की।

धीरज गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस पूरी ऊर्जा के साथ विधानसभा चुनाव मैदान में उतर चुकी है। शीघ्र ही 18 हजार किमी. की यात्रा उत्तर प्रदेश में शुरू होगी। मेरठ में होने वाली जनसभा उसी यात्रा का आगाज होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777