उत्तर प्रदेशधार्मिकफ्लैश न्यूजसंस्कृति

रंगभरी एकादशी पर वेदमंत्रों के बीच साधनाश्रम का लोकापर्ण

अयोध्या 25 मार्च 2021(सूवि):- साध्य, साधना व साधक इन तीनों की संगति को परिभाषित करते साधनाश्रम का पूर्व आईएएस व विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय, न्यायमूर्ति डीपी सिंह, मण्डलायुक्त, एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी, अनुज कुमार झा, डीआईजी, दीपक कुमार ने वेदमंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच लोकापर्ण किया। कनक भवन रोड स्थित रामकोट श्रीराम आश्रम में रामभक्तों व अयोध्या आने वाले साधकों के लिए यह साधनाश्रम उपलब्ध रहेगा।

साधनाश्रम का लोकापर्ण-2
साधनाश्रम का लोकापर्ण-2

पूर्व आईएएस व विधानपरिषद सदस्य अरविंद शर्मा ने कहा कि अयोध्या आना सौभाग्य का विषय है। कुछ हफ्ते पहले अयोध्या आया था तो हनुमानगढ़ी का दर्शन करके लौट गया था। इस बार यहां के डिप्टी डायरेक्टर सूचना डॉ0 मुरलीधर सिंह के बुलाने पर आया हूं। इलाहाबाद में पढ़ाई के दौरान हम एक कमरे में रहते थे। वैसे तो मै तीन भाई हूं, परन्तु मेरे जीवन में चौथे भाई के रुप में डॉ0 मुरलीधर सिंह का स्थान है।

उन्होंने कहा कि उनके योगदान व पहल से तैयार साधनाश्रम में अयोध्या आने वाले रामभक्तों को साधना हेतु उपयुक्त स्थान मिलेगा। अयोध्या की धरती का वर्णन करना अपने आप में कठिन है। यहां आकर संतो का दर्शन मिलता है। हमारे धर्म में संतों व गुरु को ईश्वर से बड़ा स्थान दिया गया है, क्योकिं ईश्वर के बारें में जानकारी हमें संत ही देते हैं।

साधनाश्रम का लोकापर्ण-3
साधनाश्रम का लोकापर्ण-3

न्यायमूर्ति डीपी सिंह, जो इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे हैं, वो अयोध्या धरती के कर्मा गांव के निवासी हैं। उक्त अवसर पर न्यायमूर्ति ने कहा कि भगवान राम ने जो संतो एवं ब्राहमणों के सम्मान की परिपाटी चलाई थी, उसी परिपाटी को हम लोग आगे बढ़ाते हैं तथा हम लोग सूर्यवंशी हैं।

इस आश्रम के विकास में जो भी मदद होगा हम एवं मेरा परिवार करेगा। उनके परिवार के अनुज राजेश कुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह ने भी इस पर सहमति व्यक्त की।

मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल ने अचानक विशिष्ट कार्यक्रम एवं गैरजनपद भ्रमण के कारण इस कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामना दी तथा कहा कि ऐसे आश्रमों के विकास के लिए हम नियमानुसार मदद करायेंगें। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि जो भक्त अयोध्या दर्शन व पूजन के लिए आते हैं उनको यहां एक अच्छा स्थान मिल जायेगा। यहां रहकर अनुष्ठान व पूजन पद्धति की शिक्षा ग्रहण करने वालों को रहने के लिए निःशुल्क स्थान भी उपलब्ध होगा।

डीआईजी/एसएसपी, दीपक कुमार ने कहा कि वैष्णव परम्परा के प्रसिद्ध संत श्री रामपदारथ दास वेदान्ती की पीढ़ी के, बालमुकुन्द वेदान्ती जी प्रभुदास जी इस संत परम्परा से रघुदास शास्त्री जी इस संत परम्परा को श्री जयरामदास शास्त्री आगे बढ़ा रहे हैं। मै अपने भाई डॉ0 मुरलीधर सिंह को ऐसी परम्परा बढ़ाने और सहयोग करने के लिए बधाई देता हूं तथा मैं भी मदद करने में आगे आउंगा।

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि हम काशी में जन्मे पले—बढ़े। मेरे पिता जी संत अतुलानंद जी के परमभक्त थे, जो वाराणसी के सिद्ध संत थे। जब संतो का सम्मान होता है तो मैं अपना धर्म समझता हूं। अपना संस्कार समझता हूं कि मैं मदद करुं। मैं इस आश्रम के और संत आश्रम के विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में मैं कृतसंकल्पित हूं।

उक्त अवसर पर उपनिदेशक सूचना डॉ0 मुरलीधर सिंह ने कहा कि आज के एक वर्ष पूर्व श्री रामलला का विग्रह नये मंदिर में स्थापित हुआ था तथा आज उसी वर्षगांठ के साथ-साथ, रंगभरी एकादशी है। इस अवसर पर इस साधनाश्रम को लोकापर्ण के लिए आये हुए महानुभाव कोई न्याय क्षेत्र का, कोई धर्म क्षेत्र का, कोई प्रशासनिक क्षेत्र का, कोई मीडिया क्षेत्र का स्तम्भ है।

हम सनातन धर्मावलम्बियों को, सनातन संस्कृति एवं आश्रम के विकास में मदद करनी चाहिए। क्योंकि साधू महात्मा जब किसी को आर्शीवाद देते हैं तो फलित होता है। ऐसी परम्परा का इस भक्ति के महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि भारद्वाज, महर्षि याज्ञवल्क, महर्षि जाबालि ने परम्परा को आगे बढ़ाया है। हम गृहस्थों, अधिकारियों को आश्रमों के विकास, साधू संतो की चिंता करनी चाहिए।

इससे इस राष्ट्र का विकास होगा एवं हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी का यही संकल्प है। उसी के क्रम में यह साधनाश्रम बना है। जो साधू-संतों को साधना करायेगा और राष्ट्रवाद व मानवतावाद की अलख इस धरती से जगायेगा। आये हुए सभी महापुरुषों को नमन करते हुए हम अपने प्रिय मीडिया साथियों को हार्थिक आभार व्यक्त करते हैं तथा नमन करते हैं।

साधनाश्रम का लोकापर्ण-4
साधनाश्रम का लोकापर्ण-4

उक्त अवसर पर श्रीरामआश्रम के महंत एवं युवा संत श्रीजयरामदास ने कहा कि हमारे गुरु जी का यह सपना था कि साधनाश्रम बने उसी कड़ी में हमारे भाई मुरलीधर जी आये इनपर गुरु जी का बहुत विश्वास था इनसे इन्होने आश्रम विकास की चर्चा की। इन्होने संकल्प किया कि आश्रम एक साल में बन जायेगा।

कोरोना के कारण कुछ विलम्ब हुआ और हमारे गुरुजी नित आश्रम का निर्माण आकर देखते थे तथा उनका संकल्प था कि जब साधनाश्रम बन जायेगा तब हम साकेत गमन करेंगे। उन्हीं की याद में आश्रम बन गया तथा उनका सितम्बर माह में साकेतगमन हो गया। हमारे गुरुश्री प्रभुदास जी एवं उनके गुरुभाई बालमुकुन्द वेदान्ती जी, जिनको हनुमान जी का साक्षात्कार था व आर्शीवाद मिला व आप सबके सहयोग से इसका आज लोकापर्ण/समपर्ण हो रहा है। मैें, आये हुए सभीजन को बधाई देता हूं तथा आगमन के लिए अभार भी व्यक्त करता हूं।

इस अवसर पर महंत रामानंददास जी, पूर्व सांसद विनय कटियार, आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल, रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डा अनिल मिश्रा, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, कांग्रेस नेता राजेन्द्र प्रताप सिंह, लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार सतीश प्रधान, केके मिश्रा, संतोष झा, अयोध्या कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह, अग्नि शमन अधिकारी राजकिशोर राय, नवनीतजी, डॉ0 आभा सिंह, डॉ0 अशोक कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों की मौजूदगी रही।

इस दौरान 21 बटुक ब्राहमणों के द्वारा वैदिक सनातन संस्कृति के अनुसार स्वास्तिक वाचन किया गया। उक्त अवसर पर मीडियाकर्मी एवं गणमान्य व्यक्तियों में उत्साह था तथा रंगभरी एकादशी होने के कारण सबको गुलाल भी लगाया गया।

विधान परिषद सदस्य, अरविन्द शर्मा ने इस कार्यक्रम के अगले चरण में श्रीरामलला का दर्शन पूजन किया। उनके साथ डीआईजी/एसएसपी, उपनिदेशक सूचना एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

(मण्डलीय सूचना कार्यालय अयोध्या पी0-01)


अयोध्या 25 मार्च 2021 (सूवि):-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दिनांक 10 अप्रैल 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है, जिसमें पारिवारिक मामलों का अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित किये जाने के प्रयोजन से तथा पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता सम्पन्न कराने हेतु दिनांक 3 अप्रैल 2021 शनिवार, 6 अप्रैल 2021 मंगलवार व दिनांक 9 अप्रैल 2021 शुक्रवार को परिवार न्यायालय प्रांगण में प्री—ट्रायल बैठक आयोजित की गयी है। उक्त तीनों तिथियों पर पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता सम्पन्न करायी जायेगी। यह जानकारी प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय फैजाबाद ने दी है।

(मण्डलीय सूचना कार्यालय अयोध्या पी0-02)


अयोध्या 25 मार्च 2021 (सूवि):-सहायक श्रमायुक्त, आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 04 साल बेमिसाल दिवस पर जनपद अयोध्या के ब्लाक पूरा में अनुराग मिश्रा, उपश्रमायुक्त अयोध्या द्वारा भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत श्रमिकों के पंजीयन योजनाओं के लाभ वितरण का कार्यक्रम कराया गया।

मा0 विधायक अयोध्या, वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा सहायता योजना के अन्तर्गत 12 लाभार्थियों को 36000 की धनराशि के स्वीकृत प्रमाण-पत्र एवं सन्त रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत 26 साइकिलों का वितरण किया गया।

उपश्रमायुक्त अयोध्या द्वारा उपस्थित श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी देते हुये माह सितम्बर 2021 में


होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की भी जानकारी दी गयी एवं अवगत कराया गया कि जिन श्रमिकों द्वारा अभी तक अपना पंजीकरण नही कराया गया है, जिनकी पुत्री विवाह योग्य हो गयी हैं, वो अपना पंजीकरण विवाह के 100 दिवस पूर्व अवश्य करा लें और योजना का लाभ उठायें।

उक्त कार्यक्रम में मा0 विधायक, वेद प्रकाश गुप्ता के अतिरिक्त हरभजन गौड़ पूर्व मण्डल अध्यक्ष, नन्द किशोर सिंह मण्डल अध्यक्ष, शारदा प्रसाद यादव, विजय प्रताप सिंह महामंत्री, अनुराग मिश्रा उपश्रमायुक्त, सुश्री स्वाती रस्तोगी खण्ड विकास अधिकारी पूरा, आनन्द कुमार सिंह सहायक श्रमायुक्त, रोहित प्रताप एवं जर्नादन त्रिपाठी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, विनय कटियार व0स0, सिराज हुसैन इत्यादि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

(मण्डलीय सूचना कार्यालय अयोध्या पी0-03)

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot