फ्लैश न्यूज

यह विकास परियोजनाएं जनपद गोरखपुर के विकास को नयी उड़ान देंगी – मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में 2604 करोड़ रुपये की लागत की 727 विकास परियोजनाआें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 176.83 करोड़ रुपये की लागत की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 2427.63 करोड़ रुपये लागत की 692 परियोजनाआें का शिलान्यास सम्मिलित हैं। लोकार्पित परियोजनाआें में मुख्य रूप से बाढ़ से बचाव, सड़क, छात्रावास का निर्माण सहित अन्य विभिन्न परियोजनायें शामिल हैं। मुख्यमंत्री जी ने 07 हेल्थ ए0टी0एम0 का लोकार्पण भी किया है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज लोकार्पित एवं शिलान्यास की गयी विकास परियोजनाएं जनपद के विकास को नयी उड़ान देंगी। जनपद गोरखपुर को विकास की एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने तथा जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए इन योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके 09 वर्ष के यशस्वी एवं सफलतम कार्यकाल के दौरान भारत को नई पहचान देने के लिए गोरखपुर के संसदीय मतदाताओं की ओर से बधाई दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने विगत नौ वर्षां में देश को नई पहचान, नया दृष्टिकोण तथा विकास का नया आयाम दिया। सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण ही रामराज्य की पहली शर्त है। देशसेवा सर्वोच्च सेवा है। हमारी जाति, क्षेत्र, मजहब, भाषा अलग-अलग हो सकती है, लेकिन हम सबकी भाव-भंगिमा एक है। ‘मेरा भारत महान है’ और मैं देश के प्रति पूरी श्रद्धा व सम्मान के साथ कार्य करुंगा, यह भाव हम सभी का होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के लिए पूरे समर्पित भाव के साथ देश के लिए कार्य करना होगा।हमें अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। पहले भारत के बारे में दुनिया की धारणा कुछ और थी। वर्ष 2014 के बाद भारत एक नया भारत बना। अब दुनिया भी बड़े सम्मान के साथ भारत की ओर देखती है। संकट के साथी के रूप में दुनिया नये भारत की ओर देखती है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत ने दुनिया के सामने नई पहचान बनायी है। वैश्विक मंच पर भारत को महत्वपूर्ण सम्मान मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांव के लोग अमृत सरोवर के किनारे योगासन के कार्यक्रम में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक सम्मिलित होकर अपनी प्राचीन ऋषि परम्परा से जुड़ें। शहर के लोग किसी पार्क में अथवा चिहिन्त स्थान पर जाकर योगासन के कार्यक्रमों में भाग लें। भारत की ऋषि परम्परा के इस उपहार के प्रति कृतज्ञता दुनिया ज्ञापित करेगी और 140 करोड़ भारतीयों का सर इस गर्व के साथ उठेगा कि, दुनिया हमारी ऋषि परम्परा को सम्मान दे रही है। यह प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ही सम्भव हो पाया है कि 21 जून की तिथि को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। कुम्भ को विश्व के साथ-साथ यूनेस्को द्वारा भी मान्यता प्रदान की गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में हो रही यह जनसभा केन्द्र सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों और संकल्पों के साथ हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने सेवा और सुशासन का जो मॉडल दिया है, वह भ्रष्टाचार मुक्त मॉडल है, जहां पर डी0बी0टी0 के माध्यम से एक क्लिक पर हर लाभार्थी के खाते में पैसा पहुंचाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के गरीब कल्याण की बात को आज दुनिया मॉडल के रूप में मान रही है। आज प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अन्तर्गत जीरो बैलेंस पर गरीब का बैंक एकाउंट खुल रहा है। पूरे देश में 48 करोड़ और उत्तर प्रदेश में लगभग 09 करोड़ गरीबों के जन-धन खाते खोले गये हैं। देश देश में 10 करोड़ और प्रदेश में 02 करोड़ 61 लाख गरीबों को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय का लाभ दिया गया। पहले गरीबों के पास शौचालय नहीं होते थे, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलती थीं। देश में 03 करोड़ 50 लाख और प्रदेश में 54 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत एक-एक आवास मिला है।

मुख्यमंत्री जी कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गरीबों को 05 लाख रुपये की चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है। देश में 50 करोड़ तथा प्रदेश 10 करोड़ लोगों को इस सुविधा का लाभ प्रदान किया जा रहा है। देश में 80 करोड़ और प्रदेश में 15 करोड़ लोगां को लगातार सवा तीन वर्षों से निःशुल्क राशन की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। कोरोना कालखण्ड में लोगों को फ्री में टेस्ट, उपचार, वैक्सीन का लाभ प्राप्त हुआ। देश में विकास योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर गांव, गरीब, नौजवान, किसान व महिला को प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमें गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। भारत मजबूती के साथ दुनिया को नेतृत्व प्रदान कर रहा है। भारत दुनिया को नेतृत्व देने के साथ ही अपने नागरिकां को समृद्धि के पथ पर अग्रसर करने की सामर्थ्य रखता है। नये भारत के नये उत्तर प्रदेश में जब हम कार्य करते हैं, तो हमें इस चीज का एहसास होता है कि वास्तव में बहुत कुछ बदलाव होने चाहिए थे। उसी क्रम में आज हम एक नये सिरे से एक नये भारत का निर्माण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अद्भुत कार्य है और विगत 09 वर्षां में भारत ने एक नई उड़ान ली है। आज उत्तर प्रदेश ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ की तरफ बढ़ रहा है। आज गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज और एम्स संचालित हैं। बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज में एक सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक भी बन गया है। फर्टिलाइजर कारखाना फिर से चालू हो गया है। फोरलेन की कनेक्टिविटी हो रही है। उद्योग लग रहे है, रोजगार का सृजन हो रहा है। विकास नये सिरे से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज यहां 07 हेल्थ ए0टी0एम0 का उद्घाटन हुआ है। हेल्थ ए0टी0एम0 से एक साथ 60 प्रकार की जांच सम्भव है। यह अलग-अलग क्षेत्रों में लगाये जा रहे हैं। प्रदेश में जहां चिकित्सक नहीं पहुंच सकता वहां पर हेल्थ ए0टी0एम0 पहुंचेगा। एक टेक्निशियन होगा, और उसके माध्यम से इस सुविधा का लाभ प्रदेशवासियों को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि विकास की लम्बी छलांग लगानी है, तो इसके लिए आप सभी मजबूती के साथ कार्य करें। विकास की प्रक्रिया के साथ गोरखपुर को जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भौवापार के पास वेटनरी कॉलेज बनने जा रहा है।

भटहट के पास आयुष विश्वविद्यालय बन रहा है। जंगल कौड़िया में एक बेहतरीन डिग्री कॉलेज का निर्माण, सहजनवां में पालिटेक्निक कॉलेज व अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण होने के साथ फर्टिलाइजर कारखाना परिसर में सैनिक स्कूल का निर्माण हो रहा है। विकास प्रक्रिया की जो दृष्टि प्रधानमंत्री जी ने दी है, दुनिया आज उसका अनुसरण कर रही है। इस दृष्टि के साथ हम सभी जुड़ें।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के 14 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं आवास की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान की।
कार्यक्रम को गोरखपुर सदर सांसद श्री रवि किशन शुक्ला, विधायक श्री विपिन सिंह, श्री महेन्द्र पाल, श्रीराम चौहान ने भी सम्बोधित किया और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo