फ्लैश न्यूजभारत

राजभवन में राज्यपाल ने मोती की खेती परियोजना का किया शुभारंभ, कहा- किसानों की समृद्धि से है देश की प्रगति

लखनऊ। किसान दिवस पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन परिसर में मोती की खेती (पर्ल फार्मिंग) परियोजना का तालाब में सीप अवतरण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के समस्त किसानों को किसान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने कहा कि देश की प्रगति किसानों की समृद्धि से जुड़ी है और कृषि क्षेत्र में नवाचार ही किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने परियोजना स्थल पर कृषि-केंद्रित कंपनी मणि एग्रो हब प्राइवेट लिमिटेड, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदर्शित मोती के सीप की सर्जरी प्रक्रिया का अवलोकन किया और इसे एक उपयोगी व लाभकारी नवाचार बताया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777