फ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माह जनवरी, 2023 में ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ का आयोजन किया जाना है। यह हमारी कार्ययोजना का हिस्सा है। ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखकर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ नए ‘उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं को उड़ान’ देने वाली होगी।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश, देश में औद्योगिक निवेश के ‘ड्रीम डेस्टिनेशन’ के रूप में उभर कर आया है। 05 वर्ष पूर्व, प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में 5वें-6वें स्थान पर थी। वर्तमान में यह तेजी से देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने फरवरी, 2018 में लखनऊ में आयोजित यू0पी0 इन्वेस्टर्स समिट-2018 का उद्घाटन किया था। इस समिट में 4.68 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। विगत 05 वर्षों में इनमें से 03 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतारे जा चुके हैं। जून, 2022 में सम्पन्न तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इनके माध्यम से 05 लाख प्रत्यक्ष और 20 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ के आयोजन की तिथियां सभी पक्षों के साथ विचार-विमर्श कर यथाशीघ्र तय की जाएं। आयोजन न्यूनतम तीन दिवसीय होना चाहिए। इसमें से एक दिन एम0एस0एम0ई0 के लिए निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनवरी, 2023 में प्रवासी भारतीय दिवस के आस-पास ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ का आयोजन किया जाना उपयुक्त रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यू0के0, यू0एस0ए0, कनाडा, यू0ए0ई0, स्वीडन, सिंगापुर, नीदरलैण्ड, इजरायल, फ्रांस, जर्मनी, साउथ कोरिया, मॉरीशस, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रोड-शो आयोजित कर ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इन देशों के औद्योगिक जगत में ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए टीम भेजी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ के लिए सिंगापुर ने स्वतः स्फूर्त भाव से फर्स्ट कण्ट्री पार्टनर बनने की इच्छा जतायी है। इस प्रस्ताव पर विचार किया जाना चाहिए। ‘यू0पी0 इन्वेस्टर्स समिट-2018’ में नीदरलैण्ड, जापान, स्लोवाकिया, फिनलैण्ड, चेक रिपब्लिक, मॉरीशस, थाईलैण्ड, नेपाल, बेल्जियम पार्टनर देश रहे हैं। ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ के लिए इन देशों के साथ-साथ स्वीडन, बेल्जियम से भी संवाद किया जाए। इन देशों के राजदूत/उच्चायुक्त से भी सम्पर्क किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास की अपार सम्भावना है। औद्योगिक क्षेत्र रोजगार का सबसे बड़ा साधन है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश के माहौल को और बेहतर करने के लिए नियमों में समयानुकूल बदलाव किए जाने जरूरी हैं। इसके दृष्टिगत यथाशीघ्र राज्य की नई औद्योगिक नीति तैयार की जानी चाहिए। साथ ही, फ़ूड प्रोसेसिंग, हैण्डलूम, पॉवरलूम, आई0टी0, बायोफ्यूल, फिल्म एण्ड मीडिया, टूरिज्म, सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक इण्डस्ट्री, खिलौना निर्माण, सिविल एविएशन, हाउसिंग एण्ड रियल एस्टेट सहित विभिन्न सेक्टर्स में औद्योगिक जगत की जरूरतों के मुताबिक नीतियां तैयार की जाएं। यह कार्य शीर्ष प्राथमिकता के साथ अगस्त, 2022 तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न सेक्टर्स की नीतियां व्यावहारिक, आकर्षक एवं निवेशोन्मुख होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लैण्ड बैंक के बिना निवेश की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए पहले से लैण्ड बैंक तैयार करके रखना चाहिए। प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र के लिए लगभग 01 लाख हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है। ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ से पहले लैण्ड बैंक का और विस्तार किया जाए। इसके लिए राजस्व विभाग की एक टीम गठित करें, जो निवेश के लिए उपयुक्त लैण्ड को चिन्ह्ति कर लें, निवेश के लिए जमीन की पर्याप्त उपलब्धता रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ में 50 करोड़ रुपये से अधिक राशि के निवेश के लिए समझौता पत्र राज्य स्तर पर किया जाए। इससे कम धनराशि के निवेश प्रस्तावों के लिए एम0ओ0यू0 जनपद स्तर पर किया जाना चाहिए। इस कार्य की सतत् मॉनीटरिंग और सहज क्रियान्वयन के लिए वेब पोर्टल तैयार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर सभी सम्बन्धित विभाग द्वारा युद्धस्तर पर तैयारी की जाए। मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी सतत मॉनीटरिंग की जानी चाहिए। ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023’ में किन देशों को पार्टनर स्टेट के रूप में सम्मिलित करना उचित रहेगा, इस सम्बन्ध में भारत सरकार से संवाद बनाकर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जाए।

इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, एम0एस0एम0ई0 मंत्री श्री राकेश सचान, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री श्री जसवन्त सैनी, मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री मनोज कुमार सिंह, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री अरविन्द कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo