फ्लैश न्यूज

करवा चौथ महिलाओं को मिला स्पेशल ट्रीटमेंट, इस राज्य में आज महिला कर्मचारियों को मिली छुट्टी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सरकार के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को राज्य के सरकारी, गैर-सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सरकारी संस्थानों में कार्यरत महिलाओं को इस अवकाश का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?  

मुख्य सचिवालय से जारी आदेश में सचिव विनोद कुमार सुमन के हस्ताक्षर हैं। आदेश में उल्लेख किया गया है कि करवा चौथ भारतीय परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों का महत्वपूर्ण पर्व है। महिलाओं की भावनाओं और आस्था का सम्मान करते हुए यह अवकाश दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “करवा चौथ हमारी सांस्कृतिक विरासत और परिवार के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं अपने परिवार की खुशहाली के लिए उपवास रखती हैं। ऐसे में उन्हें अवकाश देना हमारी जिम्मेदारी और सम्मान का प्रतीक है।

महिलाओं में उत्साह  

मुख्यमंत्री के इस निर्णय का महिला कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया है। इस कदम ने पूरे राज्य में महिला कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर पैदा कर दी है। इसे परंपराओं के प्रति सम्मान और महिलाओं के लिए संवेदनशील पहल के रूप में देखा जा रहा है।

करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और दिनभर भूख-प्यास सहन करती हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार का यह अवकाश कामकाजी महिलाओं के लिए एक विशेष उपहार है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777