फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

बेरोजगारी चरम पर होने के कारण गोवा के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, अरविंद केजरीवाल का दावा

नयी दिल्ली – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि गोवा में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। और वह स्थानीय लोगों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने यह भी दावा किया कि सरकारी नौकरियां केवल पैसे वालों को और सम्पर्कों के आधार पर ही मिलती है। केजरीवाल ने ट्वीट किया। बेरोजगारी चरम पर होने के कारण गोवा के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है।

सरकारी नौकरी सिर्फ पैसे वालों को और सम्पर्कों के आधार मिलती है। गोवा के लोगों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए गोवा आ रहा हूं। इस महीने की शुरुआत में, आप ने गोवा में बेरोजगारी की समस्या के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था।

और लोगों से उन पार्टियों को वोट नहीं देने को कहा था। जो उन्हें नौकरी देने में विफल रही हैं। गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आप अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777