बबीता जी का फूटा गु्स्सा! ओपन लेटर में लिखा – खुद को भारत की बेटी कहने पर आती है शर्म
हर घर में पसंद किए जाने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 13 सालों से लोगों को हंसा रहा है। इस शो के सभी कलाकारों ने अपने एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रखा है। इस शो के स्टारकास्ट की बात करें तो सभी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। इसी बीच कई लोगों का दिल जीतने वाली बबीता जी का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा है।
बता दें कि जब से मुनमुन दत्ता और टप्पू का किरदार निभा रहे राज अंदकत की डेट की खबरें सामने आई है। तभी से इंटरनेट पर बवाल मच गया है। 9 साल के ऐज गेप के बावजुद दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। कुछ लोग इनके रिलेशन को लेकर काफी हैरान है। तो कोई दोनों का मजाक भी बना रहे है।
इसी बीच बबीता भाभी का किरदार निभा रही मुनमुन दत्ता ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक खुला पत्र शेयर किया है। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली मुनमुन ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, आज वह एक ऐसे समाज का हिस्सा है। जहां लोग पढ़े-लिखे होने के बावजुद नीची सोच रखते है। उन्होंने कहा कि, अपने तस्वीरों पर भद्दे कमेंट देख उन्हें काफी हैरानी हो रही है। मुनमुन ने आगे लिखा कि, शो में 13 सालों से लोगों को हंसा रही हुं लेकिन केवल 13 मिनट में ही लोगों ने उन्हें काफी ठेस पहुंचाई है।
साथ ही कहा कि, लोगों द्वारा कमेंट करने के बाद किसी के मानसिकता पर क्या असर होता है। किसी को इससे फर्क नहीं पड़ता है। किसी को इस बात से फर्क नहीं पड़ता की उनके ऐसे कमेंट से शख्स की मानसिकता को कितनी ठेस पहुंचती होगी।लोगों को बहुत कम समय लगता है किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाने में। साथ ही कहा कि, ऐसे कमेंट करने से पहले सोचना चाहिए। उन्होनें अंत में लिखा कि, मूझे आज अपने आपको भारत की बेटी कहते हुए शर्म आ रही है।



