
पुलिस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में बोले गृह मंत्री- आज शांति का राज है
भोपाल – मध्य प्रदेश में आयोजित पुलिस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आज शांति का राज है। बीते 15 महीने में 84 लाख रुपए के इनामी नक्सलियों को या तो खत्म कर दिया या फिर गिरफ्तार किया है। पुलिस जवानों को आउट ऑफ टर्न दिए गए।
गृह मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार में तो नक्सलियों ने मंत्री को मार दिया था। उनकी सरकार में चारों दिशाओं में लगभग अशांति का माहौल था। उन्होंने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष से चर्चा करेंगे, क्योंकि वे गुरुवार को बालाघाट में थे। वह पुलिस की आलोचना कर रही थी लेकिन हम उन्हें बताना चाहते हैं कि 15 महीने में पुलिस का राज आया और शांति कायम हुई।
मंत्री ने कहा कि एक भी नक्सल घटना नहीं हुई है। सभी तरह के संगठित अपराधों का खात्मा हुआ है। प्रदेश में सिर्फ कुछ छोटी-मोटी घटनाएं होती हैं तो हमारे पुलिस जवान वहां भी पूरी मुस्तैदी से तैनात नजर आते हैं। पुलिस जवानों को आउट टर्न ऑफ प्रमोशन देकर सम्मानित किया है। नक्सल गतिविधियों को पूरी तरह से नियंत्रण में रखा है।
उन्होंने कहा कि अब सिमी के नेटवर्क खत्म हो गए हैं। अपराध करने वाला कोई भी बाहर नहीं है। सभी जेलों में है। कोई संगठित अपराध या गैंग नहीं है। 904 माफियों के खिलाफ कार्यवाही की है। प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अपराधों में 38 मामलों में त्वरित कार्रवाई कर सजा दिलाने का काम किया है।