फ्लैश न्यूजभारत
Uttar Pradesh की कानून-व्यवस्था का मॉडल दूसरे राज्यों के लिये उदाहरण : Adityanath
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रदेश के कानून-व्यवस्था के मॉडल को दूसरे राज्यों के लिए एक उदाहरण के तौर पर पेश किये जाने का दावा करते हुए रविवार को कहा कि सुरक्षा की भावना ने निवेश और मूलभूत ढांचे के विकास को बढ़ावा दिया है।
मुख्यमंत्री ने यहां पुलिस मुख्यालय में दो दिवसीय पुलिस मंथन सम्मेलन के समापन दिवस पर अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमने उत्तर प्रदेश में दिखाया है कि क्या हासिल किया जा सकता है। आज दूसरे राज्यों के लोग इसे एक मॉडल के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। वहां का मीडिया कहता है कि उनके राज्य में उत्तर प्रदेश मॉडल आ गया है।



