फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

केशव मौर्य ने अखिलेश को बताया सपा का आखिरी सुल्तान, कहा- देख रहे हैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने

भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा उत्तर प्रदेश के बांदा में पहुंची जहां उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। केशव मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस को इफ्तार वाली पार्टी बताया है। इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव को सपा का आखिरी सुल्तान भी बताया।

बीजेपी के जनआशीर्वाद यात्रा पर तंज कसने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश मुगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं लेकिन उनका हश्र पिछले चुनाव जैसा ही होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ लूटने का काम होता था, अब प्रदेश में विकास की बहार चल रही है।

दरअसल, अखिलेश यादव ने मैनपुरी में कहा कि हमारी यात्रा को देखकर बीजेपी ने छह यात्राएं निकाली हैं। वो यात्रा किसी चाट, चाऊमिन के ठेले जैसी लग रही है। जिसके जवाब में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को आजकर मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाई दे रहे हैं। हमने 2017 में भी उत्तर प्रदेश के अंदर छह यात्राएं निकाली थी, जिसे परिवर्तन यात्रा का नाम दिया गया था।

मौर्य ने कहा कि उस चुनाव में जनता ने साइकिल को पंचर नहीं बल्कि खंड-खंड कर दिया था। सपा की ऐतिहासिक विदाई हुई थी और अगले 25 साल तक वापसी की कोई संभावना नहीं है। कांग्रेस को भी निशाने पर लिया

केशव मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस को इफ्तार वाली पार्टी बताते हुए राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भगवान सद्बुद्धि दे और अपनी पार्टी को देखें। कुछ अच्छे काम वहां कर लें जहां कांग्रेस की सरकार बची है। आने वाले चुनाव के बाद वहां भी बीजेपी की सरकार बनेगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777