उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

कानपुर से अखिलेश ने शुरू की विजयरथ यात्रा, कहा- अब भाजपा की सत्ता जाने वाली है

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव और उनकी पार्टी अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी के तहत आज अखिलेश यादव ने आज कानपुर से अपनी विजयरथ यात्रा की शुरुआत की है। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार जनता से आशीर्वाद लेने के लिए ये विजयरथ चलेगा। भाजपा की सत्ता जाने वाली है। हम जनता के बीच में विजयरथ यात्रा के माध्यम से जा रहे है। जिस अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने गंगा मईया को धोखा दिया।

जहां साफ होनी थी गंगा आज वैसी ही गंदी हैं। कानपुर बड़ा शहर है। यहां कारोबार, रोज़गार है। कानपुर के लोगों ने अपनी बर्बादी देखी है। भाजपा की केंद्र और उ.प्र. सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, रोज़गार छीने है। मंहगाई बढ़ी है।

उससे पहले अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि उप्र के हर निवासी और परिवार के सुख, चैन, कल्याण के लिए और नव उप्र के निर्माण और विकास के लिए… ‘समाजवादी रथ यात्रा’ को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाए। हर एक उप्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, सपा के समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और कार्यकर्ता से इसमें शामिल होने की अपील है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777