भारत

एमपी में महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कहा – कठपुतली बनकर नहीं रह सकती

भोपाल – मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस में नई अध्यक्ष के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी घोषणा और नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद अर्चना जायसवाल को पद से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर विभा पटेल को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं जानकारी के अनुसार प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी घोषणा नियुक्ति पत्र जारी करने को लेकर उपजे विवाद में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को हटाने के बाद राजनीति गरमा गई है।

दरअसल पद से हटाने के बाद अर्चना जायसवाल का रवैया बदल गया है। उन्होंने कहा कि कठपुतली बनकर काम करना मुझे पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्व सीएम कमलनाथ ने महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महिला नेतृत्व का दबाव मुझे कठपुतली बन कर दबाओं में काम कराया जा रहा था। जो मुझे पसंद नहीं। यह मेरी कार्यशैली नहीं और इसलिए मुझे हटाया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कमलनाथ से मिलकर चर्चा करूंगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777