मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में अभी नहीं खोले जाएंगे स्कूल, बैठक में लिया गया निर्णय

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भोपाल – मध्यप्रदेश में अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया है।

स्कूलों में ऑनलाइन और टीवी के माध्यम से पढ़ाई कराए जाने का फैसला लिया गया है। वहीं बच्चों को व्हाट्सएप्प के माध्यम से पुस्तक के आधार पर वर्कशीट उपलब्ध कराई जाने का भी निर्णय लिया गया है।

बता दें कि प्रदेश में स्कूल खोलने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री से चर्चा करने के साथ स्कूल शिक्षा से सम्बंधित केंद्रीय मंत्रियों से भी चर्चा करेंगे। स्कूल कब से खोले जाए इसको लेकर विशेषज्ञों से भी चर्चा की जाएगी।

वहीं बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर विकराल रूप धारण न कर पाए। उसके पहले हमें सभी तरह की सावधानियां रखनी है। और तैयारियां करनी हैं। वहीं शिक्षण संस्थानों के शुरू करने के लिए 100% टीकाकरण और कोविड के अनुकूल व्यवहार का पालन आवश्यक है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button