मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश ने तय किए गए लक्ष्य को किया पार, CM ने कहा धन्यवाद

भोपाल – मध्य प्रदेश ने कोरोना संक्रमण को हराने के लिए महावैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की थी। यह अभियान केंद्र सरकार द्वारा 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाए जाने का था। जिसके तहत मध्य प्रदेश ने 21 जून को तय किए गए निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचा ही नहीं बल्कि उसे पार भी कर दिया। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 21 जून को एक दिन में रिकॉर्ड 16 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई गई।

वैक्सीन की रफ्तार तेज करने के लिए चलाए गए अभियान से हासिल उपलब्धि को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को धन्यवाद कहा। उन्होंने जानकारी साझा करते हुए ट्वीट किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया कि आज मध्य प्रदेश भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ #MPVaccinationMahaAbhiyan में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। जिससे हम अपने 10 लाख डोज़ेज़ के लक्ष्य को पार करते हुए करीब 15 लाख डोज़ेज़ नागरिकों को लगाने में सफल हुए। इस कर्तव्यपरायणता के लिए मैं उन्हें हृदय से धन्यवाद देता हूँ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में हमारे कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि पीड़ित मानवता की सेवा में निःस्वार्थ भाव से कार्यरत हैं। जल्द ही प्रदेश में सभी पात्र नागरिकों का वैक्सीनेशन पूर्ण हो जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777