मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात

भोपाल – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से नयी दिल्ली में मुलाकात की। मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की शिवराज सिंह चौहान के साथ यह पहली मुलाकात है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी साझा की।

उन्होंने फोटो साझा करते हुए कहा कि नई दिल्ली में माननीय ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से भेंटकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने पर बधाई दी। मुझे विश्वास है। कि आपके कुशल मार्गदर्शन में उड्डयन क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार होगा और यह सेक्टर नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती एयरपोर्ट करने, इंदौर, भोपाल व जबलपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण, ग्वालियर में नवीन एयरपोर्ट बनाने और भोपाल को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा इंदौर में इंटरनेशनल फ्लाइट को बढ़ावा देने, उड़ान योजना के अंतर्गत रीवा, खजुराहो, दतिया, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर में फ्लाइट्स देकर एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। सिंधिया जी ने आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। जिसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777