रोहित शेट्टी की फिल्मों जैसा नजारा, अब किस ओर बढ़ चले हूती? खौफ में सऊदी
न डर है न मिसाइलों का खौफ है और ना ही अमेरिकी चीनी हथियारों से कोई हिचकिचाहट। हूतियों का ऐसा काफिला नजर आया। रेगिस्तान की धूल उड़ाता हुआ काफिला उस दौर में आगे बढ़ रहा है जब यमन से लेकर सऊदी अरब और लाल सागर तक बारूद की आग भड़की हुई है। हूतियों का यह काफिला किसी भी देश के होश उड़ाने के लिए काफी है। दरअसल हूती और सऊदी की जंग अब अपने औसत स्तर से बाहर हो चुकी है। मतलब बेकाबू। हाल की बात करें तो एक तरफ हूती लड़ाके सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी राज तन्वुरा पर हमले का दावा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ लाल सागर के बंदरगाहों और राजधानी रियाद तक ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों की बरसात हो रही है। हूतियों के काफिले की ताजा तस्वीरें उस दौर की याद दिलाती है जब घोड़े, हाथियों और पैदल सेना का दौर हुआ करता था। गड़गड़ाहट की आवाज के साथ सेनाएं दुश्मन देश की ओर दौड़ पड़ती थीं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका ईरान टकराव के असर उसके बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ मोर्चाबंदी और तेज कर दी। बीते कुछ दिनों में सऊदी के ऊर्जा ठिकानों, बंदरगाहों और राजधानी रियाद को निशाना बनाकर किए गए दावों और जवाबी कार्रवाइयों ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी। सबसे बड़ा शोर सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी राज तन्वुरा को लेकर मचा है।



