विश्‍व

25% टैरिफ लगा रहे थे ट्रंप, गुस्से में आए भारत ने पूरा अमेरिका हिला डाला!

मिडटर्म चुनाव में मिली करारी हार के बाद से ही अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप बुरी तरह से बौखला गए हैं। उन्होंने फिर से वही हरकतें करनी शुरू कर दी हैं जो दुनिया को परेशान करने वाली हो। दरअसल ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ दिया है। अमेरिका ने भारत से आने वाले सामान पर 25% तक टैरिफ लगाने का नया प्रस्ताव रखा है। लेकिन इस प्रस्ताव के साथ ट्रंप प्रशासन ने एक शर्त भी रखी है। वो यह कि अगर भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो जाता है तो इस टैरिफ को 17% तक सीमित करने पर विचार किया जा सकता है। यानी कि समझौते से पहले अमेरिका ने भारत के सामने टैरिफ का दबाव बनाया है। लेकिन इस बार भी भारत ने ट्रंप के टैरिफ वाले दबाव का तगड़ा जवाब दिया है। दरअसल अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय यानी यूएसटीआर की तरफ से सेक्शन 301 के तहत जांच के बाद एक प्रस्ताव सामने आया है।

अमेरिका का आरोप है कि भारत समेत कई देशों की औद्योगिक नीतियों के कारण वैश्विक बाजार में उत्पादन क्षमता जरूरत से ज्यादा बढ़ रही है और इससे अमेरिकी उद्योगों को नुकसान पहुंच रहा है। अमेरिका ने इसी आधार पर भारत के सामान पर 25% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। ट्रंप चाहते हैं कि उनके उत्पादों को भारत की बाजार में ज्यादा पहुंच मिले। अमेरिकी कंपनियों के लिए व्यापारिक बाधाएं कम हो और भारत अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप दिया जाए। लेकिन ट्रंप के नए टैरिफ पर भारत सरकार ने तगड़ी प्रतिक्रिया दी है। वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान दिया है। भारत ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि की धारा 301 जांच के निर्धारण और टिप्पणियों के अनुरोध वाले नोटिस संज्ञान लिया है उसकी फिलहाल जांच की जा रही है। साथ ही भारत सरकार ने वाशिंगटन के उस दावे को भी सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि भारत अपनी जरूरत से ज्यादा उत्पादन करता है।

एक बयान में भारत ने स्पष्ट किया है कि देश के किसी भी सेक्टर में अतिरिक्त उत्पादन क्षमता नहीं है। दरअसल अमेरिकी टैरिफ का यह नया प्रस्ताव अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट को उस फैसले के बाद आया है जिसमें अदालत ने ट्रंप प्रशासन की ओर से लगाए गए व्यापक व्यापार शुल्कों को रद्द कर दिया था। तो वहीं ट्रंप के नए टैरिफ पर अमेरिका में ही बवाल शुरू हो गया है और ट्रंप गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट के नेताओं का आरोप है कि ट्रंप की टैरिफ नीति से अमेरिकी परिवारों पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है और दूसरे देशों के साथ रिश्ते भी खराब हो रहे हैं। अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेटिक नेताओं ने ट्रंप प्रशासन की नई टैरिफ योजना पर सवाल उठाते कहा है कि इन फैसलों ने अमेरिका में खाने पीने की चीजों की कीमतें बढ़ा दी है और इसका बोझ खाम खाजी परिवार उठा रहे हैं। तो इस तरह से ट्रंप टैरिफ नीति पर अमेरिका में ही गिर गए हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777