मध्यप्रदेश

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में JP नड्डा ने गिनाई शिवराज सरकार की उपलब्धियां

भोपाल – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में लंबे समय में लगभग 15 साल तीन टर्म की सरकार देखी, सरकार चलाई। शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को विकास की दिशा में ले जाने में काफी तरक्की की। बीच में डेढ़ साल का एक ऐसा कालखंड आया जिसमें मध्य प्रदेश की जनता को एक दूसरी तस्वीर देखने को मिली।

उन्होंने कहा कि 15 साल की सरकार के कारण आप भूल गए थे। कि कांग्रेस की सरकारें कैसे चलती है। डेढ़ साल के कांग्रेस के कार्यकाल में आपको वह भी देखने को मिला। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का पतन इतना हुआ है। कि वो भाजपा और मोदी जी की आलोचना करते हुए ये भूल जाते है।कि वो देश की आलोचना करने लगे है। कमलनाथ जी ने पिछले दिनों कहा कि भारत महान नहीं, बदनाम है। ये कांग्रेस की मानसिकता है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज जी की सरकार ने किसानों से सबसे ज्यादा एमएसपी पर फसलों की खरीद की है। मध्य प्रदेश में रोजगार को लेकर जो काम हुआ। वो भी सराहनीय है। स्ट्रीट वैंडर्स को भी मुख्य धारा में शामिल करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों के विकास के लिए पिछले एक साल में 90 हजार करोड़ रुपये खर्च किया गया है। देश में किसानों के लिए अगर काम किसी ने किया तो वो नरेन्द्र मोदी जी ने किया और केंद्र की सभी योजनाओं को शिवराज जी ने प्रदेश में लागू किया।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777