
भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, श्रीलंका को 62 रन से हराकर लगातार 10वां टी-20 मैच जीता
भारत ने श्रीलंका को पहले टी-20 मैच में 62 रन के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने लखनऊ एकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए और इसके बाद मेहमान टीम को 137 रन के स्कोर पर रोक दिया।
भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा
भारत ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 10वां मैच जीतकर पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। पाक टीम ने 2018 में लगातार नौ टी-20 मैच जीते थे। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम पर दर्ज है। उसने 2018 से 2020 के बीच लगातार 12 मैच जीते थे। टेस्ट खेलने वाले देशों में यही तीन टीमें टॉप पर हैं। इसके अलावा रोमानिया ने भी 12 मैच जीते हैं। हालांकि, यह टीम टेस्ट नहीं खेलती।
भारत की लगातार 10वीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय जीत
भारत ने श्रीलंका को पहले टी-20 मैच में 62 रन के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने लखनऊ एकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए और इसके बाद मेहमान टीम को 137 रन के स्कोर पर रोक दिया।
असलंका का अर्धशतक
चरिथ असलंका ने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने श्रीलंका की तरफ से अकेले भारतीय गेंदबाजों का सामना किया।
वेंकटेश ने खर्चे 21 रन
शुरू के दो ओवर में दो सफलताएं हासिल करने वाले वेंकटेश अय्यर ने अपने तीसरे ओवर में 21 रन लुटा दिए। उनके इस ओवर में चमीरा ने एक छक्का और दो चौका लगाया। 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 125/6, दुश्मांता चमीरा (18*), चरिथ असलंका (47*)
वेंकटेश को दूसरी सफलता
वेंकटेश अय्यर को गेंदबाजी पर वापस लगाया गया था। और उन्होंने आते ही श्रीलंका की एक अहम साझेदारी तोड़ दी। अय्यर ने चमिका करुणारत्ने को 21 रन के स्कोर पर किशन के हाथों स्टंपिंग कराया। 16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 98/6, दुश्मांता चमीरा (1*), चरिथ असलंका (39*)
India take a 1-0 series lead 👏
They beat Sri Lanka by 62 runs in the first T20I in Lucknow. #INDvSL | 📝 https://t.co/YXIT9WrBeI pic.twitter.com/zwSlaMUc7y
— ICC (@ICC) February 24, 2022
हुड्डा का महंगा ओवर
दीपक हुड्डा अपने दूसरे ओवर में काफी महंगे रहे। उनके इस ओवर में करुणारत्ने ने छक्का तो असलंका चौका लगाया। दोनों ने कुल 14 रन बटोरे। 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 90/5, चमिका करुणारत्ने (15*), चरिथ असलंका (38*)
चहल को पहला विकेट, श्रीलंका को पांचवां झटका
युजवेंद्र चहल ने अपने तीसरे ओवर में विकेट निकाल किया है। उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका को भुवनेश्वर कुमार के हाथों तीन रन के स्कोर पर कैच कराया। 11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 60/5, चमिका करुणारत्ने (0*), चरिथ असलंका (23*)
जडेजा को पहली सफलता
रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका को चौथा झटका देते अपना पहला विकेट ले लिया है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर दिनेश चांडीमल को ईशान किशन के हाथों स्टंपिंग कराया।
श्रीलंका को तीसरा झटका
वेंकटेश अय्यर आए और पहले ही ओवर में विकेट निकाल लिया। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर जनित लियानगे को 11 के स्कोर पर सैमसन के हाथों कैच कराया।
पहला पावरप्ले भारत के नाम
श्रीलंकाई पारी के पहले छह ओवर का खेल यानी की पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है। यह पूरी तरह से भारत के नाम रहा। भुवनेश्वर कुमार ने इसमें दो विकेट लिए जबकि श्रीलंका ने 29 रन बनाए।
गेंदबाजी में बदलाव, हर्षल नए गेंदबाज
हर्षल पटेल को गेंदबाजी पर लगाया गया है और उन्होंने किफायती गेंदबाजी के साथ ओवर की समाप्ति की। हर्षल ने अपने पहले ओवर में महज चार रन दिए।
भुवनेश्वर को दूसरी सफलता
भुवनेश्वर कुमार ने अपने दूसरे ही ओवर में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने इस बार ओवर की आखिरी गेंद पर कामिल मिशारा को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। तीन ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 15/2, जनित लियानगे (2*), चरिथ असलंका (0*)
भारत की जोरदार शुरुआत
भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने नई गेंद से गेंदबाजी शुरू की और उन्होंने पहली ही गेंद पर श्रीलंका को पहला झटका दिया। भुवी ने पथुम निसंका को खाता खोले बगैर ही पवेलियन भेज दिया। एक ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 6/1, जनित लियानगे (1*), कामिल मिशारा (5*)
श्रीलंका के सामने 200 रन का लक्ष्य
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने जीत के लिए 200 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। भारत की तरफ से ईशान किशन ने सर्वाधिक 89 रन बनाए तो वहीं श्रेयस अय्यर 28 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद लौटे। इनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 32 गेंदों में 44 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से लहिरु कुमारा और दसून शनाका ने एक-एक विकेट लिए।
श्रेयस का 25 गेंदों में अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपने टी-20 करियर का चौथा अर्धशतक लगाया और 28 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे।



