खेल-खिलाड़ी

हीरो हॉकी इंडिया लीग के रांची लेग के सभी मैच देखिए मुफ्त..आज से टिकट बुकिंग शुरू

हॉकी के प्रशंसकों की संख्या में इजाफा करने के मकसद से हॉकी इंडिया ने 28 दिसंबर से रांची में शुरु होने वाली हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 के टिकट मुफ्त देने की घोषणा की हैं। रांची लेग के टिकट आज से टिकट जिनी के वेब पोर्टल पर उपलब्ध है।

हीरो महिला एचआईएल 28 दिसंबर से 10 जनवरी तक चलेगी जबकि हीरो पुरुष एचआईएल तीन जनवरी को चेन्नई में शुरू होगी और 11 जनवरी से रांची जाएगी और फाइनल लेग हॉकी के गढ़ भुवनेश्वर में 17 जनवरी से 26 जनवरी तक खेला जायेगा। हीरो एचआईएल के रांची लेग के टिकटों की बिक्री आज 1100 बजे शुरू हो गई, जबकि हीरो पुरुष एचआईएल चेन्नई के टिकट बुधवार को 1100 बजे से मिलेंगे।

हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, “हमने एक बार फिर हॉकी फैंस के लिए चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर में सभी मैचों का आनंद लेने के लिए मुफ्त टिकट देने का फैसला किया है। जबकि महिलाओं के मैच रांची में होंगे।

पुरुषों की एचआईएल तीन शहरों में खेली जाएगी। हम हॉकी स्टैंड को उन फैंस से भरना चाहते हैं जो अपने पसंदीदा सितारों को एक्शन में देखना चाहते हैं। इस सीजन में हमारे पास दुनिया के कुछ टॉप खिलाड़ी होंगे और हम एक महीने के दौरान कुछ शानदार हॉकी देखने के लिए उत्सुक हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777