![](https://northindiastatesman.com/wp-content/uploads/2017/06/2017_6largeimg103_Jun_2017_134329877.jpg)
फडणवीस से मिले किसान, वापस ली हड़ताल
फडणवीस, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र से किसानों ने मिलने के बाद आज अपनी हड़ताल वापस ले ली। फडणवीस, ने उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कई कदम उठाने का वादा किया है।
मुख्यमंत्री, फडणवीस के निमंत्रण पर पुंटाम्बे गांव के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे बीती रात मिला। फडणवीस ने करीब चार घंटे की चर्चा के बाद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए फैसले का ऐलान किया। सहकारिता एवं विपणन राज्य मंत्री सदाबाहू खोट ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है।
किसान कर्जमाफी और मुफ्त बिजली जैसी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की योजना बना रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हड़ताल वापस ले ली गई है और अब सरकार के खिलाफ कोई हिंसक प्रदर्शन नहीं होना चाहिए।
’’ किसानों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे संदीप गिड्डे ने कहा, ‘‘कमजोर किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। 31 अक्तूबर तक जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
सरकार ने सहमति जताई है कि किसानों की उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पैसे देने को आपराधिक कृत्य माना जाएगा और आरोप तय किए जाएंगे।’’ किसानों के कई संगठनों और छोटे धड़ों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।