
धनतरेस पर इन 3 राशियों के लिए सोना-चांदी खरीदना अत्यंत शुभ
दिवाली का पावन पर्व आने वाला है। दिवाली या दीपावली के त्योहार पर सोना-चांदी खरीदना लाभकारी माना गया है। लेकिन इस साल धनतेरस पर सूर्य ग्रहण लगने व शनिदेव की चाल में परिवर्तन हो रहा है। जिसके कारण लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ग्रहों की स्थिति से उनके लिए सोना-चांदी खरीदना शुभ रहेगा या नहीं। ऐसे में आप हम आपको बता रहे हैं। धनतेरस पर किन राशियों के लिए सोना-चांदी खरीदना रहेगा लाभकारी-
गोवर्धन पूजा के दिन सूर्य ग्रहण-
इस साल गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर को है। इस दिन साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी है। ग्रहण काल में सूर्य तुला राशि में होंगे और उनके साथ शुक्र ग्रह भी मौजूद रहेंगे।
किन राशियों के लिए खरीदारी लाभकारी-
इस साल सूर्य ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा। सूर्य, चंद्र, बुध, शुक्र सभी तुला राशि में रहेंगे। तुला राशि शनि के लिए उच्च व सूर्य के लिए नीच की राशि है। 23 अक्टूबर से शनि मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। ऐसे में शनि की दसवीं दृष्टि इस राशि पर रहेगी। ऐसे में तुला, कर्क, मेष व मकर राशि वालों के लिए सोने की खरीदारी करना लाभकारी नहीं रहेगा।
वृषभ, सिंह, वृश्चिक व कुंभ राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण अच्छे परिणाम ला सकता है। इस दिन सूर्य से संबंधित चीजों का दान करना लाभकारी रहेगा। इन राशि के लोगों को सोने-चांदी की खरीदारी में आंशिक लाभ मिल सकता है।
मिथुन, कन्या व धनु राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण सबसे ज्यादा लाभकारी रहेगा। ऐसे में इस राशि के जातक सोने-चांदी में निवेश कर सकते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, इन राशियों के सोने-चांदी में धन निवेश से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली प्राप्त हो सकती है।