ऑटो

टेस्ला की भारत में एंट्री पर मस्क ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जहां कार बेचने की इजाजत नहीं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

टेस्ला की कार भारत में क्यों नहीं बिकती इसे लेकर आपने कई सारी दलीलें और कारण जरूर सुने होंगे। फिर भी हम भारतीय इस कार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आए दिन लोग टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से कार लॉन्चिंग को लेकर सवाल करते हैं। एलन मस्क भी अक्सर इस देरी के लिए भारत सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हैं।

ट्विटर पर एक व्यक्ति ने मस्क के साथ-साथ टेस्ला की भारत में प्लांट लगाने की योजना पर सवाल उठाया। जवाब में एलन मस्क ने ट्विटर पोस्ट के जरिये साफ कर दिया कि इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला इंक भारत में तब तक निर्माण नहीं करेगी जब तक कि उसे देश में अपनी कारों को बेचने और सेवा देने की अनुमति नहीं दी जाती।

मस्क ने ट्वीट करते हुए कहा कि टेस्ला ऐसी किसी भी जगह पर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नहीं लगाएगी, जहां हमें पहले कारों को बेचने और सर्विस करने की इजाजत नहीं है। एलन मस्क की इन टिप्पणियों से पता चलता है कि भारत और टेल्सा के बीच देश में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने पर गतिरोध जारी है। इससे पहले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कड़ा और दो टूक बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि टेस्ला का भारत में स्वागत है लेकिन कंपनी की चीन में गाड़ियां बनाकर भारत में बेचने की अवधारणा पचने वाली नहीं है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अमेरिकी कंपनी टेस्ला चीन में बनी अपनी कारें भारत में न बेचे बल्कि यही प्रोडक्शन शुरू करे।

बता दें कि देश में टेस्ला का प्रवेश 2019 से रुका हुआ है क्योंकि भारत 40,000 डॉलर या उससे कम कीमत वाले ईवीएस पर 60% आयात शुल्क लगाता है। 40,000 डॉलर से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क 100% है। मॉडल एस और रोडस्टर के यूएस-आधारित निर्माता ने मार्च 2021 में अपने पहले कर्मचारी, मनुज खुराना को सार्वजनिक नीति के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button