N. Korea पर S.Korea के हवाई क्षेत्र उल्लंघन का आरोप

प्योंगयांग,। N. Korea ने शनिवार को दक्षिण कोरिया पर एक मानव रहित विमान के जरिए हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। N. Korea की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 7.46 बजे से 8.40 बजे के बीच निगरानी करने में सक्षम हेरॉन विमान ने पश्चिमी सीमा क्षेत्र के ऊपर चार बार चक्कर लगाया।
एजेंसी ने इस घटना को सैन्य कार्रवाई के लिए गंभीर उकसावा बताया है। गौरतलब है कि अमेरिका ने अस्थायी रूप से चार ग्लोबल हॉक ड्रोन और लगभग 100 सैनिक अपने सैन्य अड्डे गुआम से जापान के याकोडा वायुसेना अड्डे पर तैनात किया था।

N. Korea ने दक्षिण कोरिया पर तनाव बढ़ाने का भी आरोप लगाया और उसे भयानक अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

यह घटना उस घटना के बाद हुई, जिसमें दक्षिण कोरिया के कांगवन प्रांत में N. Korea से आई एक अज्ञात चीज उड़ रही थी, जिसकी पहचान बाद में किम जोंग-उन के शासन के समर्थन में प्रचार करने के लिए उड़ रहे गुब्बारे के रूप में हुई। इस पर दक्षिण कोरिया ने चेतावनी देते हुए सीमा पर गोलीबारी की थी।
N. Korea की मीडिया ने हालांकि कहा कि दक्षिण कोरियाई सैनिकों ने पक्षियों के झुंड पर हमला किया था।
हाल ही में 20 मई को किए गए मिसाइल परीक्षण सहितN. Korea द्वारा लगातार विभिन्न मिसाइलों का परीक्षण करने से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और अमेरिका के साथ भी उसके रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot