फ्लैश न्यूजलाइफस्टाइल

चाय का मजा डबल करने के लिए बनाएं चना दाल पकौड़े

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आपका दिल अगर कुछ चटपटा खाने का कर रहा है। तो आप चने की दाल क पकौड़े ट्राई कर सकते हैं। इन पकौड़ों की सबसे खास बात यह है कि यह बेसन से ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं चना दाल पकौड़े-

सामग्री :
आधा कप चना दाल
एक छोटा चम्मच जीरा
लहसुन की 2-3 कलियां (बारीक कटी हुई)
आधा इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
एक प्याज (बारीक कटा हुआ)
एक प्याज (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ)
चुटकीभर हींग
दो बड़ा चम्म(च हरा धनिया ( बारीक कटा हुआ)
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए

विधि-
सबसे पहले चने की दाल को धोकर पानी में 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
तय समय के बाद दाल में बड़े टुकड़ों में कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक , लहसुन, हींग, जीरा और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें।
अब इस पेस्टा को एक बॉउल में निकाल लें और इसमें बारीक कटा प्याज और नमक मिलाएं।
अब इस पेस्ट में चुटकीभर बेकिंग सोडा डालें।
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें।
तेल के गरम होते ही इसमें चना दाल के पेस्टो को पकौड़ों के शेप में डालें।
पकौड़ों को सुनहरा होने तक दोनो साइड से तले और आंच बंद कर दे।
तैयार है चना दाल प्याज पकौड़ा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button