उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय
सदैव अमर रहेगी सनातन संस्कृति की मर्यादा… चित्तौड़गढ़ में सीएम योगी बोले- भारत को कमजोर कर रही जातिवाद की राजनीति
चित्तौड़गढ़/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जातिवाद की राजनीति देश की नींव को कमजोर कर रही है और समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन्हें कुछ नहीं करना है, वे समाज को जाति के आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे भारत की एकता और शक्ति पर असर पड़ता है।
रविवार को चित्तौड़गढ़ में जौहर स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित ‘जौहर श्रद्धांजलि समारोह’ में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियां उद्धृत करते हुए कहा कि वीरों का सम्मान उनके पराक्रम और तपोबल से होता है, जबकि कायर लोग जाति के नाम पर समाज में विभाजन करते हैं।



