पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी ने कहा बंगाल में हम लोगों को बांटने नहीं, जोड़ने में विश्वास रखते हैं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कोलकाता – सभी समुदायों के लोगों से क्रिसमस उत्सव में हिस्सा लेने का आग्रह करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य है।

जहां लोग अपनी धार्मिक पहचान के आधार पर नहीं बंटे हैं। यहां पार्क स्ट्रीट में कोलकाता क्रिसमस उत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल एक ऐसा स्थान होना चाहिए, जहां लोग विभिन्न धर्मों का पालन करने के साथ विभिन्न त्योहारों के दौरान जश्न मनाने के लिए एक साथ आएं।

बनर्जी ने कहा, ‘‘बंगाल में हम लोगों को बांटते नहीं, बल्कि जोड़ते हैं। हर साल की तरह पूरे राज्य में झाड़ग्राम से लेकर बंडेल तक हर जिले में क्रिसमस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘आएं बंगाल को एक ऐसी जगह बनाएं, जहां लोग विभिन्न धर्मों का पालन करते हुए अपने त्योहार एक साथ मनाएं।

ममता की पार्टी भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाती रही है। बनर्जी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, पश्चिम बंगाल भाजपा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में सांप्रदायिक राजनीति लेकर आई है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button