पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग में ममता बनर्जी का दिखा अलग अंदाज, सड़क किनारे खुद बनाए ‘मोमोज’

कोलकाता – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को दार्जिलिंग में थीं। जहां पर उन्होंने मॉर्निग वॉक के समय मोमोज स्टॉल पर अपना हाथ आजमाया। उन्होंने सड़क किनारे लगे मोमोज के स्टॉल पर सबसे पहले मोमोज बनाना सीखा और फिर उसे खुद बनाया। इस दौरान उन्होंने मोमोज बनाने वाली महिलाओं की प्रशंसा भी की।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बनर्जी पांच दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर आई हुई है। और अपने दौरे के आखिरी दिन उन्होंने मोमोज बनाना सीखा। इस दौरान उन्होंने ठंड से बचने के लिए शॉल ओढ़ा हुआ था। मुख्यमंत्री बनर्जी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बातचीत भी की। उसी वक्त महिलाओं ने जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोमोज बनाएं। तब उन्होंने खुद मोमोज बनाकर देखा।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने आम दिनों की तरह दार्जिलिंग की सड़कों पर सैर किया और राहगीरों के साथ जनसंपर्क बनाया और उनकी बातें सुनी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री बनर्जी ने तो बच्चों को चॉकलेट भी दी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री बनर्जी ने स्थानीय व्यापारियों से भी मिली थी। और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उनकी राय मांगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777