लाइफस्टाइल

Mix Veg पराठा बनाते वक्त फट जाता है? ये Kitchen Hacks और Pro Tips आएंगे बहुत काम, नोट करें रेसिपी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सुबह का नाश्ता या लंच बॉक्स में पराठा ले जाना हर किसी पसंद है। पराठे खाने के शौकीन आपको हर जगह मिल जाएंगे। चाहे हम कितनी भी हेल्दी डाइट लें या फिर फिटनेस की बात करें, लेकिन भरवा पराठा का नाम सुनते ही सब कुछ भूल ही जाते हैं और इसे चाव से खाते हैं। अगर आपके बच्चे सब्जियां खाने में अनाकानी करते हैं, तो आप उनको मिक्स वेज पराठे खिला सकती हैं। गोभी, गाजर, मटर, आलू और पनीर सबको मिलकर बनें हुए पराठे सबको बहुत ही पसंद आएगे। इसके अलावा, आप फ्रिज में बची हुई सब्जियों का भी बखूबी से इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए आपको इसकी आसान रेपिसी बताते हैं।

मिक्स वेज पराठा बनाने की रेसिपी

– कद्दूकस की गई सब्जियों का अतिरिक्त पानी निकाल सकते हैं। ऐसा करने से आटा गीला नहीं होगा।

– जब आटा को गूंथे तो उस समय थोड़ा- सा नमक और एक चम्मच तेल जरुर डालें, इससे पराठे खस्ता बनते हैं।

– इसके बाद सब्जियों में नमक और जीरा, धनिया और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें।

– फिर आप आटे की लोई लें और इसमें स्टाफिंग भरे और आटे के किनारों को कसकर बंद कर दें।

– अब हल्के हाथों से पराठे को धीरे-धीरे बेलें।

– अब गैस को मीडियम फ्लेम पर जलाएं और तवा को गर्म करें।

– गर्म होने के बाद पराठे को तवे पर डालें और कुछ सेकंड बाद पलटें।

– इसको आप मक्खन, घी या तेल लगाकर दोनों तरफ सेंके और गोल्डन होने तक पकाएं।

मिक्स पराठे को फटने से बचाने के लिए टिप्स

जब भी आप वेज पराठा बनाते वक्त सबसे बड़ी चुनौती यही होती है कि बेलते समय सब्जियां पानी छोड़ देती हैं और पराठा फट जाता है।

– कद्दूकस की हुई सब्जियों में नमक डालकर 5 मिनट रखें, फिर उनका सारा पानी निचोड़ लें।

– पराठे का आटा थोड़ा ज्यादा ही गूंथें।

– आप सब्जियों में एक उबला आलू मैश करें।

– ध्यान रखें कि स्टाफिंग में नमक तभी मिलाएं जब आप तुरंत पराठा बेलने  जा रही हों।

– बेलन को हमेशा बहुत ही हल्के हाथों से चलाएं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button