लाइफस्टाइल

इफ्तार में बनाएं शाही पिस्ता कुल्फी फालूदा, ये Easy Recipe देगी जबरदस्त ठंडक

रमजान के पाक महीने में दिनभर रोजे रखने के बाद इफ्तार के समय कुछ न कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग खाने का मन जरुर करता है। ऐसी डिश हो, जो थकान को मिटा है। ऐसे में आप पिस्ता कुल्फी फालूदा डेजर्ट बना सकते हैं, यह न केवल स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि सेहत और ताजगी से भरपूर होता है। बाजार में मिलने वाली मखमली कुल्फी और ठंडे-ठंडे फालूदा का कॉम्बिनेशन घर पर बनाना काफी आसान है। आइए आपको बताते हैं इसको कैसे बनाएं।

पिस्ता कुल्फी फालूदा के लिए विधि

– सबसे पहले आप एक भारी तले वाली कड़ाही में दूध को उबलने के लिए रख दें।

– इसके बाद इसमें उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह घटकर आधा न रह जाए।

– अब आप बीच-बीच में किनारों पर जमी मलाई को खुरचकर दूध में मिलाते रहे। ऐसा करने से कुल्फी दानेदार और गाढ़ी बनेगी।

– दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें  चीनी,इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिलाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए पिस्ता डालें।

– अब इसको 5 मिनट के लिए पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें।

– तैयार मिश्रण को कुल्फी मोल्ड्स या किसी एयरटाइट कंटनेर में डाल दें।

– इसको 7-8 घंटे या रात भर के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख सकते हैं।

फालूदा सेव और सब्जा तैयार कैसे करें

– इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें और फालूदा सेव को 4-5 मिनट तक पकाएं।

– जब यह पक जाए तो इसे तुरंत ठंडे पानी में डाल दें जिससे वे आपस में न चिपके।

कैसे सर्व करें पिस्ता कुल्फी फालूदा

– स्ट्रीट स्टाइल लुक के लिए आप एक लंबा कांच का गिलास लें।

– इसके बाद सबसे पहले नीचे 2 चम्मच रोज सिरप डालें।

– फिर तैयार किए फालूदा सेव की एक लेयर लगाएं।

– थोड़ा सा ठंडा दूध डालें।

– आखिर में तैयार किया हुआ पिस्ता कुल्फी के स्लाइस या स्कूप ऊपर रख दें।

– इसके बाद ऊपर से थोड़ा और रोज सिरप, कटे हुए पिस्ता और टूटी-फ्रूटी से सजाएं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777