लाइफस्टाइल

Box Office पर Border 2 का तूफान! Sunny Deol ने फैंस को कहा शुक्रिया, फिल्म ने महज 7 दिनों में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। जब से सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’रिलीज हुई है, तब से सोशल मीडिया पर ‘तारा सिंह’ के बाद अब ‘मेजर कुलदीप सिंह’ की वापसी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फैंस के इस अभूतपूर्व प्यार को देखकर सनी देओल ने एक विशेष संदेश साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है।

देओल ने बृहस्पतिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘मेरी, आपकी, हमारी ‘बॉर्डर 2’ को इतना प्यार देने के लिए, आप सबका बहुत शुक्रिया।

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित इस फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। जहां 1997 की फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई की घटनाओं पर आधारित थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ भी उसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। देओल अगली बार प्रीति जिंटा के साथ ‘‘लाहौर 1947’’ में नजर आएंगे। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत किया गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777