खबरविशेष

महाराष्ट्र में पटाखों पर प्रतिबंध के खिलाफ उद्धव ठाकरे

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुम्बई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध के विचार को अस्वीकार कर दिया। उनकी पार्टी के नेता और राज्य के मंत्री रामदास कदम ने पर्यावरण की रक्षा के लिए पटाखों पर प्रतिबंध की मांग की थी। इसके एक दिन बाद शिवसेना प्रमुख ने इस विचार को अस्वीकृत किया। हिन्दू त्योहार के दौरान समारोहों पर नियंत्रण किये जाने की निंदा करते हुए नजर आये उद्धव ने कहा, ‘‘अभी तक बस यही चीज नहीं कही है कि पंचाग फाड़ दो क्योंकि त्योहार छल-कपट हैं। आखिरकार त्योहार अपनी चमक खो चुके है।

कदम ने कल मंत्रालय में स्कूली बच्चों को ‘‘पर्यावरण के अनुकूल दीवाली’’ मनाये जाने की शपथ दिलाते हुए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में उच्चतम न्यायालय के निर्णय की राह पर चलते हुए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से राज्य में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की थी। कदम ने बयान से मुकरते हुए कहा कि शिवसेना ‘‘हिन्दू भावनाओं के खिलाफ’’ किसी भी कार्रवाई का समर्थन नहीं करेंगी।

उन्हें अपने बयान के लिए पार्टी के अपने सहयोगी संजय राउत और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे से आलोचना का सामना करना पड़ा था। कदम ने आज कहा, ‘‘मैंने यह कभी नहीं कहा कि राज्य सरकार प्रतिबंध के बारे में विचार कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह कहा था कि यह मुद्दा संवेदनशील है और यदि प्रतिबंध लगाना पड़ा तो इस पर उद्धव ठाकरे तथा मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस विचार करेंगे और नीतिगत निर्णय लेंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button