उत्तर प्रदेश

धर्म परिवर्तन कानून का उद्देश्य धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देना है, इससे धर्मांतरण कराने का अधिकार नहीं मिलता, इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रयागराज : धर्मांतरण के एक मामले की सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 का उद्देश्य सभी व्यक्तियों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देना है. अधिनियम का उद्देश्य भारत में धर्मनिरपेक्षता की भावना को बनाए रखना है. संविधान प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म को मानने और प्रचार करने का मौलिक अधिकार देता है. धर्म की स्वतंत्रता के व्यक्तिगत अधिकार को धर्मांतरण करने के अधिकार के रूप में नहीं बदल सकते. धर्मांतरण के आरोपी अजीम की जमानत अर्जी खारिज कर करते हुए यह टिप्पणी की.

बदायूं के कोतवाली थाने में अजीम पर एक युवती को जबरन इस्लाम कबूल कराने और उसका यौन शोषण करने के आरोप में विभिन्न धाराओं सहित उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी जेल में है. उसने जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी.

याची के वकील ने कहा कि याची को झूठा फंसाया गया है. पीड़िता ने संबंधित मामले में अपने बयान में याची से शादी की पुष्टि की है. अपर शासकीय अधिवक्ता ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि उस पर इस्लाम में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया था.

जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की पीठ ने कहा कि सूचना देने वाले ने धारा 164 सीआरपीसी के तहत दर्ज अपने बयान में स्पष्ट रूप से कहा था कि याची और उसके परिवार के सदस्य उसे इस्लाम स्वीकार करने के लिए मजबूर कर रहे थे. उसे बकरीद के दिन की जा रही पशु बलि देखने और मांसाहारी भोजन पकाने और खाने के लिए भी मजबूर किया गया था. कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button