पंजाब

गोइन्दवाल थर्मल प्लांट खऱीदने के फ़ैसले ने लोगों में आशा की किरण जगाई

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पंजाब सरकार द्वारा प्राईवेट कंपनी का थर्मल प्लांट खऱीदने के फ़ैसले से जहाँ लोग खुश हैं, वहीं इसके साथ लोगों को सार्वजनिक क्षेत्र के मज़बूत होने की आशा भी बंधी है।  यहाँ हुए राज्य स्तरीय समारोह में पहुँचे खेमकरन के सुखपाल सिंह ने कहा कि उनको बहुत ख़ुशी है

कि आज मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और मुख्यमंत्री दिल्ली अरविन्द केजरीवाल ने तीसरे गुरू श्री गुरु अमरदास जी की चरण स्पर्श प्राप्त पवित्र नगरी गोइन्दवाल साहिब में स्थापित इस थर्मल प्लांट का नाम भी श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट रखा है।

उन्होंने कहा कि इससे जहाँ राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मुहैया करने में मदद मिलेगी, वहीं बिजली की उपलब्धता में भी सुधार होगा।

इस दौरान खेमकरन के चरनबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्राईवेट कंपनी जी.वी.के. पावर की मल्कीयत वाला गोइन्दवाल पावर प्लांट खरीद कर प्लांट का नाम श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट गोइन्दवाल रखकर पंजाब निवासियों को समर्पित करके इतिहास रचा है, जिसको हमेशा याद रखा जायेगा।

खडूर साहिब के गाँव वारियां पुराणे के रजिन्दर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा यह थर्मल प्लांट खरीदने से पंजाब के नौजवानों के लिए रोजग़ार के नए अवसर खुलेंगे, जिससे वह राज्य की तरक्की और ख़ुशहाली में बराबर के हिस्सेदार बनेंगे।

खडूर साहिब के रशपाल सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह विकास प्रोजैक्ट हलके की तरक्की और कायाकल्प के नए दौर की शुरुआत करेगा।

इसी तरह तरन तारन के बलजीत सिंह ने पंजाब निवासियों को समर्पित थर्मल प्लांट की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब को बहुत बढिय़ा मुख्यमंत्री मिला है और वह मुख्यमंत्री की ईमानदारी से बहुत प्रभावित हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button