लाइफस्टाइल

Street Food को कहें Bye-Bye! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल मटर पनीर टिक्की, देखें Easy Recipe

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

हम सभी का मन कुछ चटपटा और टेस्टी खाने को जरुर करता है। स्ट्रीट फूड का सेवन करने का मन हर दिन करता है रहता है। चटोरी चीभ के कारण अक्सर लोग बाहर का खाना खाते हैं। लेकिन घर पर कभी नहीं बनाते हैं। इस बार आप अपने घरवालों को खुश करने के लिए मटर पनीर की टिक्की जरुर बनाएं और सबको खिलाएं। यह इतनी टेस्टी बनेंगी कि सब लोग आपसे इसकी रेसिपी मांगेंगे। एक बार घर में इस टिक्की को बना लिया तो आप बाहर का खाना भूल ही जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कैंसे सिंपल तरीके से मटर पनीर टिक्की को बना सकते हैं।

मटर पनीर टिक्की बनाने की विधि

– सबसे पहले आप ताजी हरी मटर को उबाल लें।

– इसके बाद इसे ठंडा होने दीजिए और इसको मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। इसके साथ ही लहसून जरुर डालें।

– अब एक बाउल में पनीर को ग्रेट कर लें।

– इसमें पीसी हुई मटर के डालें।

– इसी मिक्सचर में आपको प्याज, हरी मिर्ची और धनिया डालना है।

– बाइडिंग के लिए इसमें आप बेसन को ऐड कर सकते हैं।

– फिर इसमें नमक को डालकर इसका डो तैयार कर लें।

मटर पनीर टिक्की को करें तैयार

– डो तैयार होने के बाद, आपको इसकी छोटी-छोटी टिक्की बनानी है।

– फिर इसे एयर फ्रायर में डालकर 10 मिनट के लिए पका लें।

– अब इसे प्लेट में निकाल लें।

मटर पनीर टिक्की के साथ तैयार करें चटनी

– सबसे पहले आप टिक्की बनाने के लिए इसकी चटनी तैयार कर लें।

– इसके बाद आप हरे धनिए और पुदीने की चटपटी चटनी को तैयार करें।

– फिर इसके साथ ही इमली की चटनी को भी तैयार करें।

– अब एक गहरी प्लेट में टिक्की को रखें।

– फिर इसमें दही, लाल चटनी और हरी चटनी को डालें।

– आखिर में धनिया, अनार के दाने के साथ इसे सर्व करें।

– इससे खाने वाले को मजा आ जाएगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button