विविध

MS Dhoni ने बनाई 100वीं हाफ सेंचुरी, सचिन ने दी खास बधाई

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और कीर्तिमान बना लिया है। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को चेन्नै के चेपक मैदान पर खेले गए मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 100वीं हाफ सेंचुरी लगाई। धोनी ने यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में अपनी 79 रनों की पारी के दौरान हासिल किया। ऐसा करने वाले वह चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।

धोनी की पारी ने भारत को मुश्किल से निकाला। भारतीय टीम 87/5 खोकर संकट में थी जब धोनी बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे। उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। 2011 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान धोनी ने पंड्या के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने पहले पंड्या को खुलकर खेलने दिया। इस पार्टनरशिप के दौरान ही धोनी ने यह हाफ सेंचुरी बनाई। धोनी और पंड्या की साझेदारी के दम पर भारतीय टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी।

धोनी के इस खास शतक की तारीफ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने भी की। सचिन ने ट्वीट कर धोनी को 100वीं अंतरराष्ट्रीय हाफ सेंचुरी बनाने पर बधाई दी।

सचिन ने ट्वीट किया, महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक और सेंचुरी। इस बार स्टंप्स के सामने। 50 एस की सेंचुरी होने पर बधाई हो माही। सचिन ने धोनी को 100 वनडे स्टंप करने पर भी बधाई दी थी।

सचिन के अलावा कई और दिग्गजों ने भी MS Dhoni को बधाई दी। दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी धोनी को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777