शहीद राजेंद्रनाथ लाहिड़ी का जन्म 1892 में बंगाल के पबना जिले (अब बांग्लादेश में) के मोहनपुर गांव में हुआ था।1905 में वह बनारस आए। जहां केंद्रीय हिंदू कॉलेज से उन्होंने स्नातक किया। उनके पिता क्षितिज मोहन लाहिड़ी एक बड़े इस्टेट के मालिक थे। उस समय बनारस क्रांतिकारी गतिविधियों का केंद्र था और वह क्रांतिकारी संगठन के मुख्य सदस्य थे।