विविध

Ranzan का पाक महीना इंसान को ईश्वर के पास लाता है

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी रमजान की बधाई

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने रमजान के मुबारक मौके पर समस्त प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि रमजान का पाक महीना इंसान को ईश्वर से और करीब लाता है। रोजे के माध्यम से इंसान को दूसरों की भूख, प्यास व अन्य जरूरतों का ख्याल उत्पन्न होता है और आपस में मिल बांटकर जीवन-यापन का संदेश देता है।
रमजान का यह पैगाम पूरी मानवता के लिये एक सीख है कि कैसे अपनी जरूरतों को त्यागकर दूसरों की मदद की जाये। दूसरों के भावों को समझना ही ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ (पूरा विश्व एक परिवार है) को परिभाषित करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी गंगा-जमुनी तहजीब के माध्यम से रमजान का पाक और पवित्र महीना सबके जीवन में खुशियों के साथ-साथ आपसी भाईचारे को बढ़ाने की भावना का संचार करेगा।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777