ट्रिगर न्यूजविविध
Ram Janmbhoomi पर अगली सुनवाई 14 मार्च को
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
राम जन्मभूमि (Ram Janmbhoomi) विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अनुवाद का काम पूरा नहीं होने के कारण सुनवाई टाल दी गई। अब 14 मार्च को अगली सुनवाई है। कोर्ट ने सभी पक्षों को दस्तावेज जमा करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है। ध्यान रहे कि इस मामले से जुड़ी कई याचिकाओं पर महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सबसे पहले (Ram Janmbhoomi) विवाद पर मुख्य याचिकाकर्ताओं की दलीलें ही सुनी जायेंगी। बाद में अन्य याचिकाकर्ताओं पर सुनवाई होगी। इस मामले में मुख्य याचिकाकर्ता रामलला, सुन्नी वक्फ बोर्ड और निर्मोही अखाड़ा हैं।
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि Ram Janmbhoomi विवाद को भूमि विवाद के तौर पर ही देखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि भावनात्मक और राजनीतिक दलीलें नहीं सुनी जायेंगी। यह केवल कानूनी मामला है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



