विशेष

Maldives में राजनीतिक संकट, सईद और गयूम गिरफ्तार

छोटा सा द्वीपीय देश मालदीव (Maldives) इस वक्त गहरे सियासी संकट से जूझ रहा है। राजनीतिक विरोधियों को रिहा करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानने से इंकार करने वाले राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने 15 दिनों की इमरजेन्सी का ऐलान कर दिया है।

maldivian-president-abdulla-yameen-
maldivian-president-abdulla-yameen-

संसद पहले ही भंग की जा चुकी है। इमरजेन्सी के ऐलान के बाद कुछ ही घंटों के भीतर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस अब्दुल्ला सईद और एक दूसरे जज के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम (मौजूदा राष्ट्रपति के सौतेले भाई) को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गयूम 2008 में देश का पहला लोकतांत्रिक चुनाव होने से पहले 30 साल तक देश के राष्ट्रपति रहे। गयूम विपक्ष के साथ थे और अपने सौतेले भाई और देश के राष्ट्रपति अब्दुल यमीन को पद से हटाने के लिये अभियान चला रहे थे। गयूम की बेटी युम्ना मौमून ने ट्विटर पर बताया कि 80 साल के पूर्व राष्ट्रपति को राजधानी माले स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर ले जाया गया।

1 2 3 4 5 6 7 8Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777