उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

लावारिस मां का सहारा बनी Police, डेढ़ माह तक अस्पताल में रही अकेली, अब पुलिस ने बेटों से मिलवाया

दो जवान बेटे, दोनों अच्छी कमाई कर रहे हैं। पर, बहुओं के कारण दोनों अपनी मां को घर में नहीं रख पा रहे हैं। डेढ़ माह पहले सिविल अस्पताल में आंख का आपरेशन कराने के नाम पर भर्ती कराया। इसके बाद दोनों लापता हो गये।

अस्पताल कर्मियों ने डेढ़ माह तक दवा के साथ तीमारदारी की। इसके बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। कोई ठिकाना न होने के कारण बुजुर्ग मां सीधे हजरतगंज कोतवाली पहुंची। वहां पहुंचते ही बिलख पड़ी। इंस्पेक्टर ने दोनों बेटों की तलाश कराई। इसके बाद उनसे लिखित माफीनामे के साथ रखने का पत्र लिखवाकर सुपुर्द कर दिया।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक 65 वर्षीया निर्मला देवी के पति सेना में फालोअर थे। उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। इसके बाद घरों में चौका-बर्तन कर निर्मला ने दो बेटों सूरज यादव अरविंद यादव का पालन किया। बड़े बेटे ने हाईकोर्ट में फोटो कॉपी की मशीन लगा रखी है। जिससे अच्छी आमदनी होती है। वहीं छोटा बेटा भी ठीक-ठाक कमाई करता है।

पुलिस के सामने पहुंचकर निर्मला ने बताया कि उनको बेटे घर में नहीं रखते हैं। उनको कम सुनाई देता है। काफी दिनों से आंख भी कमजोर हो गई थी। आंख का आपरेशन कराने के बहाने से बेटों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद तीमारदारी तो दूर की बात डेढ़ माह तक कोई भी हालचाल लेने नहीं आया।

अस्पताल के कर्मचारियों व अधिकारियों ने इस दौरान दवा के साथ खाना देते रहें। लेकिन अधिक समय होने के कारण उनको बाहर करना पड़ा। सिविल अस्पताल से रविवार दोपहर को वह हजरतगंज थाने पहुंची। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों बेटों के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने एक को कृष्णानगर और दूसरे को मड़ियांव के फैजुल्लागंज से तलाश करवा लिया गया। चार बजे के करीब दोनों बेटे थाने पहुंचे। दोनों को इंस्पेक्टर ने फटकार लगाई। दोनों से माफीनामा लिखवाया। साथ ही यह लिखित में लिया कि दो-दो माह तक दोनों बेटे मां की देखभाल करेंगे। उन्होंने एक महिला दरोगा व दो सिपाहियों की टीम बनाई। जो हर सप्ताह निर्मला से मुलाकात करेगी। उनका हालचाल लेकर जीडी में दर्ज करेगी। अगर बेटों ने दोबारा उनके साथ बदसलूकी की तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777