विविध

PM मोदी ने दी देशवासियों को विजयदशमी की बधाई

PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को आज विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं।

देशभर में आज ‘बुराई पर अच्छाई’ की जीत का प्रतीक विजयदशमी मनाई जा रही है।
PM मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा,

विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के 10 दिवसीय पर्व नवरात्रि उत्सव का समापन होता हैl

इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता हैl

ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण को पराजित किया थाl

इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है.

PM मोदी ने अंग्रेजी में भी देशवासियों को शुभकामना संदेश दिया।

आज पूरे भारत में विजयदशमी का त्यौहार मनाया जा रहा है।

विजयदशमी के अवसर पर देशभर में रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है।

दिल्ली में लाल किला मैदान में पुतला दहन का कार्यक्रम होगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति वेंकया नायडू इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सोनिया-मनमोहन, रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अथिति होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह सुभाष मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला और रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में शामिल होंगे।
हर साल की तरह इस बार भी दशहरा पर्व पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है।

शिवसेना की दशहरा मैदान में रैली

शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे आज विजयदशमी के अवसर पर दशहरा मैदान में शिवसेना की रैली को संबोधित करेंगे। शिवसेना हर साल विजयदशमी के मौके पर इस रैली का आयोजन करती है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख आज दशहरा के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करेंगे। मनसे के कार्यकर्ता आज मुंबई के दादर में महंगाई और भ्रष्टाचार रूपी \रावण का दहन करेंगे।

उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी अादित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि एव दशहरा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दीl

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशवासियों से अपील की और कहा कि इन सभी पर्वों को सभी समुदाय के लोग सदभाव, शांतिपूर्ण व सौहार्द के वातावरण में मनाएं।

इसके साथ सीएम योगी ने कहा कि नवरात्रि में मां भगवती की उपासना जो भक्त दिल से करता है माता उसके सारे संकट हर लेती हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot

https://realpolitics.gr/

slot 10 ribu

slot gacor

https://ceriabetgacor.com/