भारत

PM मोदी का लखनऊ दौरा आज, कौशल दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, 52 टॉपर्स को करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लखनऊ में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम करीब 5:30 बजे होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री आईटीआई, नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनएसटीआई) और इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (आईटीओटी) के राष्ट्रीय स्तर के 52 टॉपर्स को सम्मानित करेंगे।

इसके बाद वह समारोह को संबोधित करेंगे। सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क है। यातायात व सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नकेंद्र मोदी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

CM योगी और केंद्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत भी रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा। कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन शैक्षणिक सत्र 2021-22 से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य व्यावसायिक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान देना और अन्य प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777