किम जोंग उन कई बार खुलकर अमेरिका पर परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं। ट्रम्प के साथ भी कई मौकों पर उनकी जुबानी जंग देखने को मिल चुकी है। इस दौरान किम ने ट्रम्प के लिए कई अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया। पागल और घमंडी तक करार दिया।
हालांकि ट्रम्प भी समय-समय पर North Korea को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे चुके हैं और किम पर तंज कसने का कोई मौका भी हाथ से जाने नहीं देते।
इस साल की शुरुआत में भी किम ने अमेरिका को हमले की चेतावनी देते हुए कहा था कि उनकी मेज पर हमेशा परमाणु बटन रहता है। इस पर ट्रंप ने भी किम की चुटकी लेते हुए कहा था कि उनके पास उससे भी ज्यादा बड़ा बटन है और वह काम भी करता है।
Back to top button