उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

भारतीय मजदूर संघ से जुड़े 400 से अधिक कर्मचारी, पूरानी पेंशन बहाली के लिए मिलकर करेंगे संघर्ष

नार्दन रेलवे मेस यूनियन (CNRMU) के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शुक्रवार को उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन में शामिल हुये है। इसके पीछे की वजह भारतीय रेलवे मजूदर संघ एवं भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा बताई जा रही है।

दरअसल, रेलवे कर्मचारी यूनियन, भारतीय रेलवे मजदूर संघ एवं भारतीय मजदूर संघ लंबे समय से पूरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहा है। संघ के संघर्ष को देखते हुये नार्दन रेलवे मेस यूनियन (CNRMU) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुये हैं। जिन्होंने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की है

उनमें कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक और एनआरएमयू के पूर्व सहायक मंडल मंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व सहायक शाखा मंत्री एनआरएमयू सुनील तिवारी, अनिल कुमार सिंह समेत 400 लोगों ने कैंसरबाग स्थित भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण की साथ ही रेलवे में ट्रेड यूनियन में होने वाले मान्यता के चुनाव पर मंथन किया है।

इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम, बीएसएस के राष्ट्रीय मंत्री अशोक शुक्ल जी, प्रभारी उत्तर रेलवे काली कुमार, यूआरकेयू के महामंत्री धर्मेन्द्र सक्सेना, सहायक महामंत्री हरेंद्र सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष सुरेंद्र राणा, कारखाना मंडलमंत्री अशोक गुप्ता, संयुक्त सचिव बीएमएस योगेश उपाध्याय समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777