एडीटोरियल
स्वीडन का 30 साल बाद दौरा करने वाले पहले पीएम Modi
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
स्वीडन का 30 साल बाद दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने Narendra Modi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप के तीन देशों के अपने दौरे के पहले चरण में स्वीडन पहुंच गए हैं। यहां पीएम Modi के कई अहम कार्यक्रम हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 30 साल में स्वीडन की यह पहली यात्रा है। मोदी यहां से ब्रिटेन और जर्मनी जाएंगे।

पीएम Modi ने आज स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टेफान ल्योव्हेन के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लिया, और कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
इसके अलावा Modi और ल्योव्हेन स्वीडन के सीईओ के साथ गोलमेज वार्ता में भाग लिया। भारत और स्वीडन, इंडिया-नोरडिक शिखर सम्मेलन की सह अध्यक्षता करेंगे, जहां मोदी और ल्योव्हेन के अलावा चार नोरडिक देश डेनमार्क, फिनलैंड, आईसलैंड और नॉर्वे के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
Modi शिखर सम्मेलन से इतर चार अन्य नोरडिक देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



